
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त ।मंगलवार को आरा विधानसभा के गंगहर ग्राम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बातों को जोर -शोर से जनता के बीच रखा गया।इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में धनजी तिवारी , नेत्री डॉक्टर पदमा ओझा, कमलेश तिवारी, उपेंद्र यादव ,बिनय कृष्ण ,अनील मिश्रा, छोटे पाण्डेय , संजय सिंह , उमेश साह एवं सभी वरिष्ठ नेता तथा पंचायत सरपंच सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
आरा विधानसभा सभा के संभावित प्रत्याशी चंद्रभान गुप्ता ने कहा की बिहार को बदलना है तो जन सुराज पार्टी को अपना समर्थन करें। श्री गुप्ता ने पलायन, रोजगार ,शिक्षा, महिलाओं को 4 फीसदी के दर पर ऋण उपलब्ध कराने सहित बहुत सारे मुद्दों पर प्रकाश डाला।
