RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)13 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री शाह को प्रदेश में नए आपराधिक कानून लागू करने और सहकारिता के क्षेत्र में किए गए नवाचारों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश की राजधानी बने। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रदेश की हिस्सेदारी, जो अभी 9 प्रतिशत है, उसको बढ़ाकर 25% करने का लक्ष्य रखा गया है। नए कानून लागू करने में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रहे नवाचारों के माध्यम से सुशासन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री शाह से मिल रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिये आभार माना।

Related posts

दरभंगा:नीलाम-पत्र वाद एवं राजस्व से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

रायपुर : बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिल रही पारिश्रमिक राशि।

rktvnews

रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री से भेंट की।

rktvnews

दरभंगा:09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:पोषण का संबंध केवल भोजन से नहीं, बल्कि हमारी पूरी जीवनशैली से है: उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment