RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:गोविंद प्लस टू हाई स्कूल मैदान (टाऊन हॉल) पहुंच अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

परेड निरीक्षण, झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान का हुआ पूर्वाभ्यास।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)13 अगस्त।गोविंद प्लस टू हाई स्कूल, गढ़वा के मैदान (टाऊन हॉल) में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले झंडोतोलन, राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण कार्यक्रम के अंतिम तैयारियों का आज अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक, यशोधरा ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। जीप पर सवार होकर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी ने झंडोत्तोलन किया एवं संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक समेत मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों तथा आमजनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। जिसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक ने परेड में भाग ले रहे सभी प्लाटून का हौसला अफजाई करते हुए आगामी 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर पूरे जोश-जज़्बा के साथ परेड करने की बात कही। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला नज़ारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश समेत स्कूली बच्चें एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थें।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के सूत्रधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर द्वारा बीज संबंधी साथी पोर्टल व मोबाइल एप्लीकेशन लांच।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे जमीनी विवाद में हुए गोलीबारी मे 7 गये जेल।

rktvnews

भोजपुर: विद्यालय संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत प्री फील फॉर्म 6 व फॉर्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

एंड पिक्चर्स पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में एक लज़ीज़ कहानी लेकर आई हुमा कुरैशी अभिनीत ‘तरला’।

rktvnews

Leave a Comment