RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मृतक के परिजनों से मिले विधायक

मृतक के परिजन से मिलकर सांत्वना देते तथा उनका दुख-दर्द सुनते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी विधान सभा क्षेत्र के बरिसवन और कलपट्टी गाँव जाकर मृतक के परिजनो से मिले। उन्होंने परिजनों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा एवं ढाढ़स बंधाया। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने दुखी परिजनों को सांत्वना दी तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विदित हो कि बरिसवन गाँव के रविंद्र तिवारी के पुत्र प्रिंस कुमार तिवारी (15 वर्ष) की नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई थी। जबकि कलपट्टी गाँव के रामाशंकर यादव के पुत्र अनूप यादव (24 वर्ष) की सेल्फी लेने और रील बनाने के क्रम में चंदा केवटिया गाँव के पास डूबने से मौत हो गई थी।
 

Related posts

भोजपुर:नगर रामलीला समिति द्वारा 14 अक्टूबर को रामलीला मैदान में पूजन और झण्डोत्तोलन से कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मतदान दल रवाना।

rktvnews

इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार पर भाजपा प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने किया कड़ा प्रहार।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:मीनाल सीनियर सिटीजन क्लब की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न हुई।

rktvnews

उत्तराखंड; 02 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,फूलों से की गई भव्य सजावट।

rktvnews

Leave a Comment