RK TV News
खबरें
Breaking News

धनबाद: कुष्ठ रोगियों की आंखों से छलके आंसू, रक्षा बंधन पर मिले आत्मीय सम्मान से हुए भाव विभोर।

ऋषिकेश हितैषिनी गेह की महिला सदस्यों ने बांधी राखियां ,मिठाइयों का दिया उपहार।

RKTV NEWS/धनबाद(झारखंड)11 अगस्त।धनबाद की चर्चित समाजसेवी संस्था ” ऋषिकेश हितैषिनी गेह ” के सदस्यों ने संस्था की सचिव कविता मिश्र के नेतृत्व में स्थानीय तेतुलमारी, बाघमारा शक्ति चौक स्थित कुष्ठ प्रशिक्षण केन्द्र एवं अस्पताल ” में समाज से उपेक्षित कुष्ठ रोगियों के बीच रक्षा बन्धन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर संस्था ऋषिकेश हितैषिनी गेह की महिला सदस्यों ने कुष्ठ रोगियों की कलाइयों पर राखियां बाँधी और मिठाईयों का उपहार दिया।
संस्था द्वारा मिले आत्मीय सम्मान से विभोर हो कुष्ठ रोगी रघु ने बताया की विगत 20 वर्षों से यह ” कुष्ठ प्रशिक्षण केन्द्र एवं अस्पताल ” संचालित हो रहा है लेकिन आज तक कभी भी इस तरह का कार्यक्रम नहीं हुआ था।
आम तौर पर लोग हम लोगों को देखना भी पसन्द नहीं करते हैं, स्पर्श करने की बात तो स्वप्न के समान है। इस तरह के आयोजन की तो हमलोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
इस प्रकार के मान – सम्मान से रोगियों की आँखें भर आई थीं।
संस्था ऋषिकेश हितैषिनी गेह की सचिव कविता मिश्र ने कहा कि हमलोग अपने सामर्थ अनुसार समाज के वंचित और उपेक्षित बीच काम करते रहते हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में संस्था के तरफ़ से रूबी सिंह, सुनीला रजक, सविता देवी, किरण सिंह, उत्तम सेन गुप्ता और अस्पताल के कर्मचारियों ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया।

Related posts

पटना:महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महापौर, उपमहापौर तथा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समेत २१ महिलाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

बार्सिलोना में मॉन्डियाकल्ट 2025 का समापन समारोह।

rktvnews

कहा था मान जाओ…🤪सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर बक्सर पुलिस की कार्रवाई।

rktvnews

कोचिंग संस्कृति के चौराहे पर शिक्षा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मार्च 25

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment