RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में वृक्ष को बांधे रक्षा सूत्र।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)09 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में पौधे का रोपण भी किया।
ज्ञातव्य है कि 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस” का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

Related posts

देहरादून: राज्य में जल संकट की चुनौती को ले ऐतिहासिक पहल का आगाज,“डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 अप्रैल 25

rktvnews

छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान।

rktvnews

भोजपुर:सीनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह ने महाविधालय निरीक्षक पद पर डॉ० राजू मोची की नियुक्ति पर प्रेषित की शुभकामनाएं।

rktvnews

उत्तराखंड: बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुख्यमंत्री से की भेंट ।

rktvnews

Leave a Comment