RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:अपने घर का कचरा बाहर नहीं लगाएँ, पेड़ न काटे, पेड़ लगाएँ!

“विश्व पर्यावरण दिवस पर” पाटलिपुत्र विद्यापीठ के बच्चों ने नाटक के ज़रिए दी नसीहत।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )08 अगस्त। अपने घर का कचरा साफ़ कर बाहर मत लगाएँ ! पेड़ काटें नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लगाएँ ! जल और वायु को शुद्ध करें तभी पृथ्वी पर जीवन की रक्षा हो पाएगी।
विश्व पर्यावरण दिवस पर, बेउर स्थित विद्यालय पाटलिपुत्र विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से ये संदेश दिए । विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने गीत, नृत्य और व्याख्यानों से पर्यावरण-संरक्षण पर चर्चा की।
समारोह का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा अनिल सुलभ ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सीखे गए उपदेशों को केवल स्मरण ही नहीं रखना चाहिए बल्कि उसे अपने जीवन में उतारना और व्यवहार में लाना भी चाहिए! उन्होंने आशा व्यक्त की कि अपनी प्रस्तुतियों से बच्चों ने जो संदेश दिए उसे वे अपने आचरण में भी उतारेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे !
इस अवसर पर डॉ सुलभ ने विद्यालय परिसर में पेड़ भी लगाए । विद्यालय की प्राचार्या मेनका झा, सचिव डा आकाश कुमार, उपप्राचार्या आशा गुप्ता, कुंदन झा, आकांक्षा दीप्ति, बी के झा, आर्यन प्रताप सिंह, विनीता , अंजू सहाय, कुसुम कुमारी, मोनी श्रीवास्तव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे ।
प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में उत्तर उत्तरायण, कीर्त्यादित्य, प्रतीक, अनमोल, प्रियांजलि, आस्था, दीपिका, विकास, स्तुति , रानी, रिया, वैष्णवी, शौर्य, युवराज के अभिनय की खूब सराहना मिली।

Related posts

गढ़वा:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं विशेष रोजगार दिवस का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मनोविकास केंद्र के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम किया रोशन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्कूल रुआर 2026- Back to School Campaign

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्व. जीवनदास बागरी को श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने धनवार और बिरनी प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण,दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:सिकट में “जल महोत्सव” पखवाड़ा अंतर्गत” जल अर्पण दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment