RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों को पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 06 अगस्त।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, डॉ. जी. एस. ढिल्लों की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत; राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह; राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. ढिल्लों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. ढिल्लों 8 अगस्त 1969 से 17 मार्च 1971 तक और 22 मार्च 1971 से 1 दिसंबर 1975 तक लोक सभा अध्यक्ष रहे। उन्होंने 1 दिसंबर 1975 को अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और केंद्रीय मंत्रिमंडल में पोत परिवहन एवं सड़क परिवहन मंत्री बने। वे 12 मई 1986 से 14 फरवरी 1988 तक कृषि मंत्री रहे।
अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, डॉ. ढिल्लों ने योजना आयोग के सदस्य और कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त सहित कई अन्य प्रमुख पदों पर भी कार्य किया। 23 मार्च 1992 को उनका देहावसान हो गया।

Related posts

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय हिंदी सलाहकार समिति की हुई बैठक।

rktvnews

जयपुर:सेना दिवस परेड-2026 जयपुर में सेना के साहस, शौर्य और स्वाभिमान का भव्य प्रदर्शन।

rktvnews

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने पटना के तिबरेवाल दंपत्ति को 05 माह की बच्ची को दत्तकग्रहण हेतु सौंपा।

rktvnews

डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान 2024 का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

सारण:मतदाता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment