RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल से मध्यप्रदेश व्हीलचैयर क्रिकेट और दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों ने की मुलाकात।

राज्यपाल ने उत्साहवर्धन कर दी शुभकामनाएं।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)06 अगस्त।राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मंगलवार को मध्यप्रदेश व्हीलचैयर क्रिकेट और दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों ने राजभवन में मुलाक़ात की। राज्यपाल श्री पटेल को दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कप्तान राधा बढ़गुज्जर ने ‘उमंग कप’ में जीती गई ट्रॉफी भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल ने टीम के सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
राज्यपाल श्री पटेल ने मध्यप्रदेश व्हीचैयर क्रिकेट और दिव्यांग महिला टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी उपलब्धियां जानी। उन्होंने दोनों टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों के साथ सामूहिक चित्र भी खिंचवाया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद रहे।

Related posts

धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास में पोंगल पर्व मनाया।

rktvnews

बिहार:वोटर अधिकार यात्रा, यात्रा नहीं आंदोलन है. ‘बिहार में बदलो सरकार, बदलो बिहार’ की आंधी बह रही है:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

“सघन मिशन इंद्रधनुष” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता आयोजित।

rktvnews

राजस्थान गौशालाओ पर सर्वाधिक बजट खर्च करने वाला राज्य- गौपालन मंत्री

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में लगाया लीची का फलदार पौधा।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर बच्ची को मिला नया जीवन, परिवार में लौटी खुशियां।

rktvnews

Leave a Comment