RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनर्स्थापन कार्य का उद्घाटन एवं दरभंगा एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी किया।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,19 मई।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग द्वारा बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने हेतु दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर 14 करोड़ 19 लाख 22 हजार रुपए की लागत से निर्मित 11.84 किलोमीटर की लंबाई में रिंग बांध के पुनर्स्थापन कार्य का उद्घाटन किया तथा मोजाइक आर्ट में मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन एवं हवाईअड्डा के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
उल्लेखनीय है की दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के अंदर जाना होने वाले वर्षा के पानी की निकासी हेतु सुईस गेट का निर्माण भी कराया गया है वही रिंग बांध के सतत निगरानी हेतु इसके ऊपर पूरी लंबाई में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है दरभंगा एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को मिथिला की संस्कृति एवं क्षेत्रीय कला से परिचय कराने हेतु विभिन्न पैनलों में मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन बड़ी बारीकी से मोजाईक आर्ट में किया गया है।
रिंग बांध की पूरी लंबाई में पीसीसी सड़क का निर्माण तथा एयरफोर्स स्टेशन परिसर भाग में बांध के स्लोप में 2 किलोमीटर लंबाई में पेभर ब्लॉक पिचिंग का निर्माण कराया गया साथ ही साथ दरभंगा एयरपोर्ट के अंदर रनवे मुख्य द्वार के बाएं और दाएं भाग में बांध के स्लोप वाले भाग पर विभिन्न 10 पैनलों में मोजाइक आर्ट में मिथिला पेंटिंग को उकेरा गया है।मुख्यमंत्री ने इनमे से सात पैनलों का अवलोकन किया साथ ही एयरफोर्स स्टेशन को बाढ़ से सुरक्षा हेतु निर्मित रिंग बांध का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल द्वारा बांध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्य्मंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ,हरी नारायण,अधीक्षण अभियंता(सिंचाई) ब्रजेश मोहन, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा विकास कुमार मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा आयोजित मौखिक परीक्षा में शोधार्थी रमेश कुमार सफल,हेड प्रो ललित कुमार ने दी बधाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘सिंधिया स्कूल’ के 125वें संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भारत का सबसे लोकप्रिय ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अब प्रतापगढ़ में भी उपलब्ध।

rktvnews

बिहार: मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 मार्च 24

rktvnews

Leave a Comment