RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंच उत्तर काशी में बादल फटने से उत्पन्न हुए स्थिति की ली जानकारी,युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)05 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने से उत्पन्न हुई स्थिति की जानकारी ली एवं प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उत्तरकाशी में जिलास्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, आवश्यक चिकित्सा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने, घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने सहित उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने हेतु प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। धराली के आसपास के क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर रखने एवं सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी संबंधित हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहें। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा सभी से अनुरोध किया गया है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा ना करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृपया सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की बोर्ड ऑफिस स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीन सडकें… जो अपने दायरे में दरों को ही नहीं, 3 हजार दिलों को भी जोड़ रही हैं…।

rktvnews

बागपत:अपर सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार की अध्यक्षता में बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में की पीएम श्री स्कूल के क्रियान्वयन के संबंध मेरठ मंडल के संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! ट्रक पर से 23616 बोतल मे 7472 लीटर शराब की बड़ी खेप को किया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment