RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक सुविधाओं को मुहैया कराने को लेकर राजद प्रदेश महासचिव ने की बड़हरा प्रखंड अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अगस्त। आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक सुविधा मुहैया कराने को लेकर राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पहुंच अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु नाव,भोजन ,पशुओं के चारे की समुचित व्यवस्था सहित स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु शिविर लगाया जाए।
प्रदेश महासचिव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगो से भी अपील करते हुए कहा है की यदि बाढ़ पीड़ितों को कोई भी कष्ट हो तो वे जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं उनसे दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ समुचित प्रशासनिक सुविधा को उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी भोजपुर से भी मिलने की बात कही।
अंचलाधिकारी एवं पदाधिकारियों से मिलने वालों में प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के साथ मुख्य रूप से राजद के बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष जयराम यादव,राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कोइलवर प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर,रोहित सिंह, लक्ष्मण सिंह,रिपु सिंह,सुरेंद्र सिंह,आकाश पासवान आदि थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त को नई दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर शाम 05.30 बजे तक 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, प्रशासन ने किये है सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम।

rktvnews

हाल के वर्षों में भारत में बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है : आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24।

rktvnews

राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

इंडियन आइडल सीज़न 14 में प्रतियोगी मेनुका पौडेल ने अपनी दिलकश आवाज से जजों को कर दिया भावुक।

rktvnews

भोजपुर:आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया का दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment