RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर की आगामी कार्यक्रमो हेतु पदाधिकारीयों की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 मई। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष आवास मीरगंज मे आयोजित की गई।
बैठक मे आगामी कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई। 22 मई को जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मे होगा, जो नई कमीटी का प्रथम कार्यसमिति होगा उसे भब्य और सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।उक्त प्रथम कार्यसमिति मे माननीय केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह,प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया जी,विधायकगण, पूर्व विधायकगण,विधानपार्षद, प्रदेश स्तरीय नेतागण सहित जिले भर के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, सक्रिय सदस्यगण भाग लेंगे।
वही राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम विशेष जनसंपर्क अभियान जो 30 मई से 30 जून तक एक महिना के कार्यक्रम के लिए विशेष चर्चा की गई।यह कार्यक्रम मोदी सरकार की 9 वर्षो के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के विभिन्न तबको तक पार्टी की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जाएगा।
बैठक मे संगठनात्मक संरचना को मजबूती प्रदान करने पर विचार किया गया। साथ ही मंडल मे संगठन विस्तारिकरण और मंडल कार्यसमिति के गठन पर जोर दिया गया।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,कौशल यादव,सतीश भट्ट,अखिलानंद ओझा,उदय प्रताप सिंह,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री मधु मिश्रा, विनय बेलाउर, संतोष चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,अजीत गुप्ता, धीरज सिंह,संतोष तिवारी, निलेश जैन,निशांत सिंह सेंगर,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,अति पिछडा़ मोर्चा अध्यक्ष रितुराज,अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख कलामुद्दीन आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों संग जिला पदाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान होगा खेलों में अग्रणी, मिशन ओलंपिक के लिए 100 करोड़ का बजट: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

लखीसराय: सफाई हेतु सदर प्रखंड और लक्ष्य जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के बीच इकरारनामा पर किया गया हस्ताक्षर।

rktvnews

बिहार दिवस को भव्य और आकर्षक रूप में मनाने हेतु भोजपुर जिलाधिकारी ने आयोजित की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को पटना-लखनऊ वन्दे भारत एक्सप्रेस के आरा मे ठहराव-परिचालन को हरी झंडी दिखाने के साथ वाशिंग पिट तथा ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टाँल का लोकार्पण करेंगे।

rktvnews

बक्सर: मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में की गई विभागीय समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment