RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)03 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारुप प्रकाशित किए जाने के पश्चात बैठक का आयोजन किया गया एवं आगामी कार्यक्रमो के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी श्री सिद्धार्थ शम्भू जी ने पार्टी के विधान सभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक और बि एल वन की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न हो इसका ध्यान हम सभी को रखना है इसके साथ फर्जी और दोहरीकरण पर भी हमें विशेष ध्यान देते हुए उनका नाम मतदाता सूची से बाहर करवाना भी आप सभी लोगों को दायित्व है

बैठक को जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने भी सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ शम्भू जी,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला पदाधिकारी सहित अन्य के द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
सम्पन्न हुई सभी विधानसभा का कार्यशाला को सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई ।आगामी कार्यक्रमों का करणीय कार्य बताया।
जिलाध्यक्ष ने हर घर तिरंगा
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला में कार्यक्रम संयोजक एवं सह संयोजक की घोषणा की बैठक में,जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक मंडल प्रभारी शामिल हुए।

Related posts

पिण्ड दान : धर्मदेव सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:अभ्यर्थी सहित 5 व्यक्ति ही आरओ कक्ष में कर सकेंगे प्रवेश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:चाकुलिया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

बक्सर:मतदान जागरुकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर: गड़हनी और सहार पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार जारी।

rktvnews

बचत कहाँ बा हो, सब कमाई ओकर बीमारी में भसम होखल जात बा : यथावत

rktvnews

Leave a Comment