RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

उज्जैन:श्रावण महोत्सव 2025 में चतुर्थ संध्या पर शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से शिव आराधना के अंतर्गत देश के प्रख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति।

उज्जैन/ मध्यप्रदेश(अविनाश चतुर्वेदी) 01 अगस्त। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मन्दिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 20 वॉ अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव “शिवसंभवम” 2025 का आयोजन किया जा रहा हैं। श्रावण महोत्सव 2025 में नियोजित शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से नटराज श्री महाकालेश्वर की आराधना में देश भर से प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि 12 जुलाई 2025 से प्रारभ हुए 20 वे अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2025 का आयोजन महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित ‍त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय सभागृह, जयसिं‍ह पुरा उज्जैन में शाम 7 बजे किया जा रहा है
कला साधकों के समागम में 02 अगस्त 2025 शनिवार को खैरागढ़ के विवेक नवरे का शास्त्रीय सरोद वादन, गोवहाटी के उषा रानी व डॉ. जादाब बोराह के सत्रिया नृत्य व उज्जैन की उर्वशी कुशवाह के कथक नृत्य की प्रस्तुातियॉ सम्मिलित हैं।

Related posts

योग महोत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का 100 दिन का काउंटडाउन शुरू।

rktvnews

भोजपुर:सेवा नियमित की मांग को लेकर शिक्षा समिति से मिले अतिथि शिक्षक।

rktvnews

लोकतंत्र को मजबूत रखने में पत्रकारों की भूमिका अहम -मुख्यमंत्री

rktvnews

पटना : ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

बिहार:बक्सर:राजपुर पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित ग्राम जीविका भवन का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद में निरंतर बढ़ती जा रही सभी की सहभागिता।

rktvnews

Leave a Comment