RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मध्यप्रदेश:उज्जैन में चल रही 58वीं मध्यप्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उमड़ा उत्साह।

उज्जैन/मध्य प्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)31 जुलाई ।मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में नानाखेड़ा स्थित बहुउद्देशीय खेल परिसर में आयोजित 58वीं मध्यप्रदेश जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ पूरे उत्साह और गरिमा के साथ हुआ।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्यभर से आए 550 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कर भागीदारी सुनिश्चित की है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ, जिसमें जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव यादव सहित सभी मुख्य अतिथियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर वैभव यादव और उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। जिला उपाध्यक्ष गोपाल बलवानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता छह दिवसीय है, जिसमें प्रतिदिन नए मुख्य अतिथि आमंत्रित किए जा रहे हैं। आयोजन के तीसरे दिन तक लगभग 70 मैच संपन्न हो चुके हैं, और पूरे परिसर में खिलाड़ियों एवं दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

भोजपुर: नौजवानों और किसानों की विरोधी है सत्तारूढ़ मोदी की तानाशाह सरकार: श्रीधर तिवारी

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ओमिक्रॉन-विशिष्ट एमआरएनए-आधारित बूस्टर वैक्सीन जेमकोवैक-ओएम® लॉन्च की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त सावन में पहली अगस्त को मिलेंगे 250 रुपए : मुख्यमंत्री

rktvnews

दक्षिण सूडान का संसदीय शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मिला।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित : आरके सिंह

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूपीयू के साथ भारत के समझौते के बाद नई दिल्ली में सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment