RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:Know Your Police कार्यक्रम के तहत सारण पुलिस की नई पहलःसरकारी स्कूलों में भ्रमण, संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम ।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)28 जुलाई।वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा Know Your Police प्रोग्राम के तहत आज इसुआपुर थानान्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शुम्भा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अचितपुर के बच्चों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहार पुलिस के द्वारा महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियान जैसे महिला हेल्प डेस्क एवं डायल 112 आदि से उन्हें अवगत कराया गया। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओं की समस्या के त्वरित निष्पादन हेतु प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। साथ ही कार्यस्थल एवं सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु डायल-112 के उनके यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा जैसे महत्वपूर्ण अभियान के बारे में समझाया गया। महिलाओं से संबंधित घटनाएं जैसे घरेलू हिंसा, दहेज माँग, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना, छेड़-छाड़ इत्यादि से पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतू नारी सशक्तिकरण को समर्पित, सारण पुलिस की खास पहल “आवाज दो” कार्यक्रम के बारे में भी उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को बताया गया। हाल ही में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा शुरू किए गए अभियान आवाज़ दो के माध्यम से महिला सुरक्षा के संबंध में उनके कानूनी अधिकार से उन्हें अवगत कराया गया एवं अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु सशक्त किया गया।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज में विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस पर सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : पॉकेटमारों ने मारा पत्रकार का पॉकेट! पॉकेटमारों की हुई है चांदी! 17 दिनों मे दर्जन भर लोगों की पॉकेट हुई ढीली! मोबाइल भी उङाये।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता सूचना पर्ची का सम्मानपूर्वक वितरण जारी!पहली बार मतदाताओं को दी जा रही क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची।

rktvnews

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 2 महीने में जांच पूरी करने का निर्देश दिया।

rktvnews

भारत में जेबीएल की ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च; पर्सनल ऑडियो का नया अनुभव।

rktvnews

Leave a Comment