RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मयूराक्षी कला मंच में ब्रीफिंग आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला 2025 के तीसरी सोमवारी एवं मंगलवार को श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आज बासुकीनाथ धाम स्थित मयूराक्षी कला मंच में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ओपी प्रभारियों से उनके क्षेत्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा आ रही समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखें एवं आवश्यकता अनुसार त्वरित निर्णय लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए सभी चेक पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जाए। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर अलर्ट मोड में रहें तथा किसी भी असामान्य गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करें।
भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग, दिशा-निर्देशक साइनेज, मॉनिटरिंग सिस्टम को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नियंत्रण कक्ष के माध्यम से समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया। शिवगंगा, रूट लाइन एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखने की बात कही गई। हंसडीहा के रास्ते बड़ी संख्या में डाक बम के आगमन की संभावना को देखते हुए वाहन नियंत्रण पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने सभी सुरक्षा बलों को संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग दिया जाए ताकि वे बासुकीनाथ से एक सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें। उन्होंने श्रद्धालुओं के प्रति सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, प्रशिक्षु आईएफएस, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, सभी ओपी प्रभारी, जोनल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय नौसेना आईएनएएस 335 (ओएसपीआरईवाईएस) को कमीशन करेगी।

rktvnews

गढवा:दुर्गापूजा एवं दशहरा त्योहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने क्रिसमस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

सौ वर्ष पूरे करने वाले मैथिली और हिन्दी के एक मात्र साहित्यकार थे पं गोविन्द झा!निधन पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई शोक-सभा, पत्रकार अंजनी तिवारी को भी दी गई श्रद्धांजलि ।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति को ज्ञापन सौंपा।

rktvnews

भोजपुर जिले मे अपराध चरम पर: दुर्गा राज

rktvnews

Leave a Comment