RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सांड़ व आवारा पशुओं को पकड़ सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों में यत्र-तत्र बढ़ती संख्या में घुम रहे सांडों (Stray Bull) को श्रद्धालुओं व आमजनों से सुरक्षित करने के उदेश्य से कार्य किया जा रहा है। ऐसे में नगर आयुक्त श्री रोहित सिन्हा के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा आज अभियान चलाकर दर्जन भर सांड़ को पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया।
इसके अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा द्वारा जानकारी दी गयी है कि हरियाणा से बुल कैचर टीम और बुल कैचर वाहन के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सांडो के साथ आवारा पशुओं को पकड़ने का काम किया जा रहा है। इस कड़ी में नगर निगम द्वारा सांडो को पकड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ हीं जितने भी आवारा जानवर शहर के सड़कों पर घुम रहे है, उन्हें नगर निगम द्वारा पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जायेगा। इसके अलावे नगर आयुक्त ने पशुपालकों से अपिल की है कि अपने जानवर को सड़को पर न छोड़े।

Related posts

गिरीडीह:अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मन्नथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक माहौल में मनाया गया आजादी का जश्न।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़:स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चितौड़गढ़:सीएसआर समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर: 26 वें विश्व दृष्टि दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली।

rktvnews

Leave a Comment