RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 26 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी माले यात्रा के दौरान आज मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ समारोह में “मुख्य अतिथि” के रूप में भाग लिया। यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू द्वारा आमंत्रित किए जाने वाले राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष स्तर के पहले विदेशी नेता भी हैं।
प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ रिपब्लिक स्क्वायर में स्वतंत्रता दिवस परेड देखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मालदीव की जनता और सरकार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में मालदीव की राष्ट्रीय रक्षा बलों और अन्य स्थानीय इकाइयों द्वारा एक जीवंत परेड का आयोजन किया गया, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गईं, जिनमें एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में मालदीव की उपलब्धियों को दर्शाया गया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव की जनता को उनके सादर आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में “मुख्य अतिथि” के रूप में उनकी भागीदारी भारत और मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है। वर्ष 2025 में भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 साल भी पूरे होंगे।

Related posts

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फ्रांस के राष्ट्रपति की आगवानी की।

rktvnews

सारण लोक सभा क्षेत्र के लिए इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

राजस्थान : युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक, नशा मुक्त समाज के लिए व्यापक स्तर पर हो पहल :राज्यपाल

rktvnews

रायपुर : पहाड़ी कोरवाओं को मिला रोजगार तो समाज के बच्चे पहुँचने लगे शिक्षा के द्वार।

rktvnews

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का रिश्ता भौगोलिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और साझी विरासत का है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment