RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पूजा-पाठ के पद्धति का राजनीतिक विरोध करना घोर निंदनीय है- सांसद सुनील सिंह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 मई। बिहार मे बाबा बागेश्वर धाम महाराज के कार्यक्रम पर मचे घमासान पर चतरा के सांसद सुनील सिंह ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम का कार्यक्रम जब से बिहार मे तय हुआ है,तब से सतापक्ष द्वारा विवादित बयान दे कर विरोध किया जा रहा है।सताधारी पक्ष का यह दायित्व होता है कि प्रदेश मे शांति और अमन-चैन की ब्यवस्था हो,लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण उन्ही लोगो द्वारा शांति भंग किया जा रहा है। आज दिल्ली से अपने पैतृक गाँव पचमा जाने के दौरान आरा परिसदन मे बाबा बागेश्वर धाम महाराज के कार्यक्रम पर बताते हुए कहा कि संविधान मे किसी भी धर्म और संप्रदाय के पूजा-पाठ करने की प्रवृत्ति पर कोई रोक नही है।जब संवैधानिक रुप से कार्यक्रम हो रहा है तो सतापक्ष ही उसका विरोध क्यो कर रहा है।सतापक्ष द्वारा ही विद्वेष फैलाया जा रहा है।उन्होने सतापक्ष के रवैये का निंदा करते हुए कहा कि किसी भी संप्रदाय, धर्म या पुजा पद्धति के विरोध कर राजनीतिक रुप देना घोर निंदनीय है। बाबा बागेश्वर महाराज सर्वसमाज के संत है ,उनके कार्यकर्मो मे सभी दलो के लोग जाते है।
माननीय सांसद का आरा आगमन पर आरा स्टेशन पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भब्य स्वागत किया गया। स्वागत मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सीडी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा, अजय सिंह,जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,अजीत गुप्ता,संतोष तिवारी, निशांत सिंह सेंगर,रमेश सिंह,शिवजी सिंह,सच्चिता सिंह,विजय सिन्हा, रामाकांत सिंह,भुनेश्वर ठाकुर, जयंत किशोर आदि कार्यकर्ता थे।
वही आरा से पैतृक गाँव पचमा जाने के दौरान विभिन्न जगह चतरा सांसद सुनील सिंह का फूल-माला और अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया। धोबीघटवा मोड़ पर जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव,अभिषेक कुमार, गड़हनी मे पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह,अन.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, रामबच्चन सिंह,चरपोखरी मे मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह,अशोक सिंह,ध्रुव ठाकुर, राकेश सर्राफ, पीरो मे मनोज कुमार सुमन,सुरेश प्रसाद, धर्मवीर गुप्ता, संजीव मिश्रा, संजीव कुमार गुप्ता, राजन,गणेश प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 नवंबर 24

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान हेतु पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

चैत्र नवरात्र को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भीड़।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के बाद देश में वापसी का स्वागत किया।

rktvnews

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:रोजगार मेला का हुआ उद्घाटन, भोजपुर के युवाओं में कुशलता की कमी नहीं:लाल दास राय

rktvnews

Leave a Comment