RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भगवान शम्भु की भक्ति मुक्ति की जननी है : आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।शिवपुरी मे संचालित शिवपुराण की कथा मे ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र जीमहाराज ने बताया कि वेद,वेदांत के विद्वान ऐसा मानते हैं कि निर्गुण प्रमात्मा से.सर्वप्रथम जो सगुणरूप प्रकट हुआ, उसी का नाम शिवहै।शिव से पुरूषसहित प्रकृति उत्पन्न हुई।उन दोनों ने मूलस्थान मे तप किया।वहीं तपस्थली पंचकोशी काशीके नाम से विख्यात है,यह भगवान शिव कोअत्यन्तप्रिय है।। आगे कहा कि जल सम्पूर्ण जगत मे व्याप्त था, जिसमे योगमाया से युक्त श्रीहरि ने शयन किया। उन नारायण के नाभिकमल से जिनकी उत्पत्ति हुई, वे ब्रह्मा कहलाए। ब्रह्मा ने तपस्या करके जिनका साक्षात्कार किया वे विष्णु कहलाए। ब्रह्मा और विष्णु केविवाद को शान्त करनेके लिए निर्गुण शिव ने जो रूप प्रकट किया वे महादेव कहलाते। महादेव ने कहा मै शम्भु ब्रह्मा के ललाट से प्रकट होऊँगा. नाम होगा रूद्र। इस लोक मे जो कुछ दिखाई पडता है ,वह सब शिव ही हैं। शम्भु को वेदो का प्राकट्य कर्ता तथा वेदपति कहा गया है।वे ही सब पर अनुग्रह करने वाले .साक्षात शंकर हैं। कर्ता, भर्ता,,हर्ता, साक्षी तथा निर्गुण भी वे ही हैं। उन शिव का कोई उत्पादक नहीं,पालक नह,संहारक भी नहीं ।वे स्वयं सबके कारण हैं। आचार्य जीने कहा कि भगवान शम्भु की भक्ति मुक्ति की जननी है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक।

rktvnews

भोजपुर : खेल कोटा से सचिवालय हेतू चयन होने पर भोजपुर की बेटी नेहा को किया गया सम्मानित।

rktvnews

छपरा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक!प्रभावी एवं पारदर्शी बीज वितरण, चरणबद्ध ढंग से संपूर्ण जिले की मिट्टी की फर्टिलिटी मैपिंग को लेकर दिया गया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

rktvnews

भोजपुर:पाकिस्तान में जनरल का पद ठुकराकर भारत के लिए शहीद हुए थे ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान।

rktvnews

भोजपुर:प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज से उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा : सम्राट चौधरी

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने पंचायत स्तरीय रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment