RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज से उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा : सम्राट चौधरी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापना योजना के तहत विभिन्न डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया। इसी क्रम में भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड अंतर्गत लाखा इंटरस्तरीय विद्यालय, बरनी में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के श्रम संसाधन, प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विभाग के मंत्री सह भोजपुर के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक महेश पासवान, चरपोखरी प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह, उप विकास आयुक्त अरुण प्रकाश, पीरो अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, चरपोखरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विद्यार्थियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज’ की स्थापना राज्य सरकार की ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को उनके अपने प्रखंड में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता न पड़े।यह पहल युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के साथ उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत मशाल गौरव यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

महाकुंभ:तृतीय अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशासन द्वारा 360 बेड वाले 23 अस्पतालों को किया गया तैयार।

rktvnews

राजकीय नलकूपों के संचालन को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर।

rktvnews

भोजपुर:रेड रन-की प्रतिभागी छात्राओं को एम.एम. महिला कॉलेज के प्राचार्य ने किया सम्मानित व प्रोत्साहित।

rktvnews

रांची:मतदान को लेकर लोगों को जागरुक कर रही SVEEP RANCHI टीम।

rktvnews

Leave a Comment