RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन वेयरहाउस का निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 जुलाई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए एवं सभी व्यवस्थाएँ निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार अद्यतन रहें।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, निर्वाचन कार्यालय के कर्मी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आयुष मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वृद्धावस्था स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने और मादक द्रव्यों के सेवन से निपटने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक पहुंचे लाड़ली बहनों के घर और बंधवाई राखियां।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को दी 345 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 169 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्या।

rktvnews

चक्रवाती तूफान रेमल से निपटने के लिए भारतीय नौसेना की तैयारी।

rktvnews

बक्सर: डीएम द्वारा अल्पावास गृह, बक्सर का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment