RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसडीओ ने जवइनिया राहत शिविर का निरीक्षण कर की बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा।

जवइनिया मे बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेते एसडीओ संजीत कुमार, सीओ रश्मि सागर व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जुलाई। जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश पर 23 जुलाई 2025 को जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने  जवइनिया गाँव मे बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। जिनमें सामुदायिक रसोई, छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, पंखा, बिजली जनरेटर, चापाकल, शौचालय, शुद्ध पेयजल, पॉलिथीन शीट का वितरण, मेडिकल सुविधा, पशुओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था एवं चारे का वितरण आदि शामिल है। शिविर में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एसडीओ संजीत कुमार ने निर्देश दिया कि वे राहत कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित, संवेदनशील एवं प्रभावी तरीके से संचालित करें ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। इस अवसर पर एसडीओ संजीत कुमार, सीओ रश्मि सागर, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Related posts

भोजपुर पुलिस ने अपराध को अंजाम देने के पूर्व अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:डायन प्रथा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

रामगढ़:रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनादर करने का कायस्थ समाज ने किया विरोध,डॉ अनूप श्रीवास्तव ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

rktvnews

भोपाल:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

66वें नेशनल स्कूल गेम्स- वेटलिफ्टिंग में बीकानेर के केशव बिस्सा ने जीता गोल्ड मेडल और सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी का खिताब -प्रदेश को ताइक्वांडो और कुश्ती में रजत, कबड़डी, बैडमिंटन और जूडो की टीमों नेे दिलाए कांस्य पदक।

rktvnews

Leave a Comment