RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा स्वच्छ, संतुलित और पौष्टिक भोजन,डीएम और एसपी ने किया ‘दीदी की रसोई’ का शुभारंभ।

संयुक्त रूप से दीदी की रसोई का शुभारंभ करते जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई।आज पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस लाइन, आरा में प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका दीदियों द्वारा संचालित ‘दीदी की रसोई’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया एवं पुलिस उपाधीक्षक राज द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर रसोई का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ एवं संतुलित भोजन किसी भी प्रशिक्षण प्रक्रिया का आवश्यक हिस्सा होता है और जब इसकी व्यवस्था स्थानीय स्तर की महिलाएं संभालती हैं, तो यह आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक बन जाता है।”
‘दीदी की रसोई’ का संचालन उन्नति जीविका संकुल स्तरीय संघ के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षणरत पुलिस जवानों को निर्धारित मेनू के अनुसार प्रतिदिन नाश्ता, दोपहर का भोजन, चाय आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल जहां प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान कर रही है, वहीं जीविका दीदियों के लिए आजीविका का एक सशक्त माध्यम भी बन रही है।
इस रसोई में कार्यरत दीदियों को पूर्व में ही स्वच्छता, पोषण, खाद्य गुणवत्ता एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है ताकि वे मानकों के अनुरूप सेवाएं दे सकें। भोजन की तैयारी से लेकर परोसने तक की प्रक्रिया में स्वच्छता के सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है—दीदियाँ एप्रन, साफ यूनिफॉर्म और टोपी का नियमित उपयोग कर रही हैं।
‘स्वाद, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता के संगम’ के रूप में यह रसोई न केवल प्रशिक्षुओं को पोषणयुक्त भोजन प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका बरुण कुमार, संचार प्रबंधक मनीष कुमार, सुमन कुमार, कमल कुमार, अपर्णा झा, गुड़िया कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक विशाल कुमार, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई जीविकाकर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने इसरो द्वारा विकसित लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के प्रक्षेपण के लिए तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टिनम में एक नए स्पेसपोर्ट की स्थापना को स्वीकृती दी

rktvnews

चित्तौड़गढ़:विधानसभा आम चुनाव-2023!मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन।

rktvnews

गया: डीएम ने किया श्रावणी मेले का उद्घाटन।

rktvnews

नन्ही आंखों ने देखा पर्यावरण संरक्षण का सपना।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल की जीत।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह -जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष /सचिव के साथ बैठक।

rktvnews

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर हुई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment