RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला 21 जुलाई को।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 20 जुलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कैंपस 2 स्थित ऑडिटोरियम में 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रम के संबंध में त्रिस्तरीय कार्यशाला का आयोजन होगा। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में अतिथि के रूप में डॉ. जीए घनश्याम संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर, डॉ. डीके श्रीवास्तव ओएसडी (एनईपी) उच्च शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर तथा डॉ. राजेश पांडेय अपर संचालक क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा दुर्ग उपस्थित होंगे।
इसके साथ ही कार्यशाला हेतु गठित समिति की संयोजिका प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ल अधिष्ठाता कला संकाय, एनईपी नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. नमन दत्त अधिष्ठाता संगीत संकाय, सदस्य डॉ. लिकेश्वर वर्मा सहायक प्राध्यापक गायन विभाग, डॉ. कौस्तुभ रंजन सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी विभाग, डॉ. छगेन्द्र उसेण्डी सहायक प्राध्यापक मूर्तिकला विभाग, डॉ. एस. मेदिनी होम्बल सहायक प्राध्यापक भरतनाट्यम विभाग तथा डॉ. दीपशिखा पटेल सहायक प्राध्यापक लोक संगीत विभाग भी उपस्थित होंगे।
एनईपी की कार्यशाला संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जहां उच्च शिक्षा विभाग से पहुंचने वाले अतिथियों के साथ ही कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा सहित अधिष्ठातागण, संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, सह प्राध्यापकगण तथा कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी की उपस्थिति में शिक्षा में गुणवत्ता के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही हम नए रोजगारपरक सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी प्रारंभ करने जा रहे हैं।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने की कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के जोनल गेम्स में बी एस डीएवी को कुल13 गोल्ड, 12 सिलवर और 03 ब्रोंज।

rktvnews

हर संभव प्रयास कर मतदान प्रतिशत बढ़ायें – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

rktvnews

ग्वालियर मेले को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

लगातर आती मार्केटिंग फोन कॉल्स कर रही परेशान।

rktvnews

Leave a Comment