RK TV News
खबरें
Breaking News

हिन्दी भाषियों पर ग़लत आरोप राष्ट्र के लिए घातक : प्रो.बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जुलाई।ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी व वी.के.एस.यू. के सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने कुछ राज्यों में भाषा को लेकर विवाद और हिंसा पर चिंता ज़ाहिर करते हुए इसे घातक प्रवृत्ति बताया और कहा कि भाषा,जाति ,क्षेत्र और धर्म आदि की संकीर्ण राजनीति लोगों की देशभक्ति पर हावी होने का प्रयास करती हैं ।एक जारी ब्यान के मुताबिक प्रो.ठाकुर ने कहा कि हर भारतीय को भारतीयता पर गर्व करके कार्य करना चाहिए ।संकीर्ण उद्देश्यों के लिए भाषा और जातीय हिंसा आदि मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रो.ठाकुर ने केंद्र और राज्य की सरकारों से जनहित के जरूरी मुद्दों पर खास ध्यान देने की मांग की है ।प्रो.ठाकुर ने खास तौर से महाराष्ट्र और तामिलनाडु राज्यों में भाषायी विवाद को लेकर हिंसा पर आक्रोश और क्षोभ जताया ।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वाले हिंदी भाषियों की जान-माल की सुरक्षा की गारंटी सरकार को जरूर सुनिश्चित करनी चाहिए ।प्रो.ठाकुर ने कहा कि हिंदी भाषियों पर गलत आरोप लगाना राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने का प्रयास है ।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने किया ‘‘नेत्र रोग जागरूकता गोष्ठी एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन सप्ताह’’ कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर:कुण्डेसर गांव में जन आक्रोश चौपाल के बाद हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन के लिए चिंता के साथ गहन चिंतन भी आवश्यक: मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

आरा टाटा नगर ट्रेन सुबह पांच बजे प्लेटफार्म नंबर 4 से हुई रवाना।दैनिक यात्रियों ने बांटी मिठाई:महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment