RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाबा साहेब के सपने को साकार कर रहे मुख्यमंत्री : देवी दयाल राम

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत वंचितों का आवेदन फर्म भरवाने में विभागीय कर्मियों संग सहयोग करते देवी दयाल राम

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित लाभुकों की कर रहे पहचान।

चंदवा महादलित टोले में वंचितों का भरा गया आवेदन फर्म,मिलेगी पेंशन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 जुलाई। मंगलवार को जदयू आरा महानगर के जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता देवी दयाल राम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि की बढ़ोत्तरी की सोच को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के सपने को सच करने की मुख्यमंत्री की दलितों के उत्थान हेतु सोच की अभियान की एक कड़ी बताया।
प्रवक्ता देवी दयाल राम ने बताया की नीतीश कुमार की समाजिक समरसता की सोच के तहत सभी वृद्धों, दिव्यांगो और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभान्वित करने की मनसा के तहत उनकी पार्टी के लोग सक्रिय हैं। देवी दयाल राम ने बताया की संबंधित योजना से वंचितों की पहचान कर उनके द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को सूचनार्थ करने के पश्चात इस संबंध में वंचितों की पेंशन स्वीकृति हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को चंदवा के महादलित टोले में विकास मित्र अनीता कुमारी सहित अन्य सहयोगियों ने उनकी उपस्थिति में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृति हेतु आवेदन फर्म भरने की प्रक्रिया को संपन्न किया ।आगे की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर पूरी कर ली जाएगी जिससे पेंशन से वंचित लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
देवी दयाल राम ने बताया कि वंचित लोगों में पेंशन पाने की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी साथ ही उनके द्वारा राज्य एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार भी प्रकट किए गए।

Related posts

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने अंतर-विभागीय समिति बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस 2025 पर वैश्विक होम्योपैथी बिरादरी को गांधीनगर के विशाल सम्मेलन में साथ लाया।

rktvnews

झारखंड:विधानसभा निर्वाचन में स्वच्छ मतदाता सूची प्रदान करने की कवायद।

rktvnews

भोजपुर:मोदी का तीसरा कार्यकाल जनादेश की मूल भावना के खिलाफ : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

देवघर:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मंत्री ने धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया।

rktvnews

चंद्रयान-3 ने कम लागत के अंतरिक्ष अभियानों में भारत की क्षमता सिद्ध की’।

rktvnews

Leave a Comment