RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनएचएआई ने ब्लैकलिस्टिंग के लिए ‘ढीले फास्टैग’ की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को मजबूत किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जुलाई।सुगम टोल संचालन सुनिश्चित करने और ‘ढीले फास्टैग’ की रिपोर्टिंग को मज़बूत करने के लिए, एनएचएआई ने टोल संग्रह एजेंसियों और रियायतधारकों के लिए अपनी नीति को और सुव्यवस्थित किया है ताकि वे ‘ढीले फास्टैग’, जिन्हें आमतौर पर “टैग-इन-हैंड” भी कहा जाता है, की तुरंत रिपोर्ट कर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर सकें। वार्षिक पास प्रणाली और मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोलिंग जैसी आगामी पहलों को देखते हुए, फास्टैग की प्रामाणिकता और प्रणाली की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे का समाधान करना आवश्यक है।
कभी-कभी वाहन मालिक जानबूझकर वाहन के विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाते। इस से परिचालन सम्बंधी चुनौतियां पैदा होती हैं, जिससे लेन में भीड़भाड़, झूठे चार्जबैक, बंद टोल प्रणाली में दुरुपयोग, इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह व्यवस्था में बाधा आती है, जिसके परिणामस्वरूप टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी होती है और राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्य उपयोगकर्ताओं को असुविधा होती है।
समय पर सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के लिए, एनएचएआई ने एक समर्पित ईमेल आईडी उपलब्ध कराई है और टोल संग्रह एजेंसियों और रियायतधारकों को ऐसे फास्टैग की तुरंत सूचना देने का निर्देश दिया है। प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, एनएचएआई रिपोर्ट किए गए फास्टैग को ब्लैकलिस्ट/हॉटलिस्ट करने के लिए तुरंत कार्रवाई करेगा।
98 प्रतिशत से अधिक की व्यापक पहुंच के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में क्रांति ला दी है। ढीले फास्टैग या “हाथ में टैग” इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह कार्यों की दक्षता के लिए एक चुनौती हैं। यह पहल टोल संचालन को और अधिक कुशल बनाने में मदद करेगी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध और सहज यात्रा सुनिश्चित होगी।

Related posts

बक्सर:वीर कुवँर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमराँव में फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दुमका:सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश ने सरसों बुवाई के लिए किसानों को दिया दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:शिव बारात शोभायात्रा समिति आरा के अध्यक्ष बने अरुण गुप्ता।

rktvnews

महिला महाविद्यालय, आरा में भगवान महावीर की जयंती पर सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:हथरस में श्रद्धालुओं की मौत पर आरा विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment