RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने किया जीविका ग्राम संगठन भवन का उद्घाटन।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)10 जुलाई।प्रखण्ड चेनारी अंतर्गत ग्राम पंचायत उगहनी में महात्मा गांधी नरेगा योजना से निर्मित जीविका ग्राम संगठन भवन का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, रोहतास विजय कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। जीविका ग्राम संगठन भवन का प्राक्कलित राशि 16 लाख 25 हजार रूपये है। विभाग द्वारा निदेशित किया गया है कि सभी प्रखण्डों में कम-से-कम 02 जीविका ग्राम संगठन का निर्माण मनरेगा योजना से कराया जाये।
जीविका ग्राम संगठन भवन (Jeevika Gram Sangathan Bhawan ) का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups / SHGs) और उनके संघों को एक सशक्त और स्थायी मंच प्रदान करना है। इसका उपयोग विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों और विकास कार्यक्रमों के संचालन के लिए किया जाता है।

जीविका ग्राम संगठन भवन का उद्देश्य

यह भवन महिला स्वयं सहायता समूहों की बैठकों, प्रशिक्षण सत्रों, कार्यशालाओं आदि के आयोजन के लिए उपयोग होता है।
यहां SHG सदस्य सामुदायिक निर्णय लेती हैं और अपने संगठनात्मक कार्यों का प्रबंधन करती हैं।
यह भवन एक सूचना केंद्र के रूप में कार्य करता है, जहां सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और जीविका से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
स्वयं सहायता समूह के सामूहिक व्यवसायों (जैसे कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प आदि) को संगठित और सुदृढ़ बनाने में यह भवन सहायक है।
यह भवन महिलाओं को एक मंच देता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनें, नेतृत्व क्षमता विकसित करें और सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठा सकें।

Related posts

भोजपुर:एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के सम्मान समारोह की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लॉकहीड मार्टिन की ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

rktvnews

प्राच्य-साहित्य के मनीषी विद्वान थे आचार्य धर्मेंद्र ब्रह्मचारी शास्त्री, जयंती पर साहित्य सम्मेलन में पुस्तक ‘श्रीकांत व्यास के अनमोल वचन’ का हुआ लोकार्पण!हुई काव्य-पाठ-लघुकथा-गोष्ठी

rktvnews

गवाही गुम्बद के

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।

rktvnews

मन की बात की 100वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ 30 अप्रैल।

rktvnews

Leave a Comment