RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करेंट लगने से मौत।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)13 मई। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के देवमलपुर बहुदरी गांव में खेत की सिंचाई कर रहे एक व्यक्ति की बिजली की तार के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक देवमलपुर बहुदरी गांव निवासी रामकिशुन शर्मा (55 वर्ष) बताया जाता है। घटना की सूचना पर करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि रामकिशुन शर्मा अपने खेत की सिंचाई कर रहा था कि बगल के मक्के के खेत के पास बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे करेंट लगने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अजय राय उर्फ जय माता दी ने मृतक के परिजनों को यथाशीघ्र मुआवजा एवं  आर्थिक सहायता देने की मांग प्रशासन तथा सरकार से की है।

Related posts

भोपाल:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता रही सर्वोपरि : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

देवघर: दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:स्थानांतरित तीन वरीय उप समाहर्त्ता को दी गई विदाई।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

30 बिहार बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-V में उत्कृष्ट कार्यों हेतु विद्यालयों और कॉलेजों को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

10 से 25 अगस्त 2023 तक चलने वाले फाइलेरिया कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक!कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के अधिकारी व प्रखंड स्तर के अधिकारी भी करेंगे सहयोग:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

Leave a Comment