RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम ने लिया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा।

शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेते डीएम तनय सुल्तानिया, एसडीएम संजीत कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 जुलाई। भोजपुर डीएम तनय सुलतानिया ने बुधवार को शाहपुर मे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया तथा शाहपुर प्रखंड कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया। डीएम तनय सुलतानिया ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने पर विशेष रूप से बल दिया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य मे लगे सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों से पूछताछ की एवं जांच पड़ताल की। उन्होंने निर्देश दिया कि गहन मतदाता पुनरीक्षण के काम मे किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर पदाधिकारियों को टास्क सौंपा और काम का मॉनिटरिंग कर वस्तु स्थिति से अवगत रहने को कहा। डीएम तनय सुलतानिया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त जानकारी दी।

शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय मे चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेते डीएम तनय सुलतानिया, डीडीसी गुंजन सिंह, एसडीएम संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेन्द्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह व अन्य

इस अवसर पर डीएम तनय सुलतानिया, डीडीसी गुंजन सिंह, एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीडीपीओ प्रीति कौशल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मार्कंडेय सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, डीएम स्टेनो आनन्द कुमार, एसडीएम के स्टेनो सतेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

जीवन में कुछ बेहतर और बड़ा करने का लक्ष्य रखें- मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

एयर मार्शल तेजबीर सिंह ने महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) के रूप में पदभार संभाला

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक।

rktvnews

मौलिक अधिकारों के लिए सरकारी विद्यालयों के प्रति रखना होगा झुकाव-नंद किशोर यादव

rktvnews

जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो कुंज बिहारी सिंह की पुण्यतिथि पर व्याख्यान माला आयोजित!सरकार धन कमाने के लिए नहीं बल्कि जन कल्याण के लिए है:प्रो राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से वन अधिकार अधिनियम को लेकर अधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

Leave a Comment