RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:रेलवे निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न स्थलों का एसडीओ ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 जुलाई।रेलवे निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न स्थलों का अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण विशेष रूप से मुरवे (सिमरिया) एवं धनगड्डा (टंडवा) क्षेत्र में किया गया, जहां रेलवे कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए।
सभी कार्यस्थलों को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षित मानकों के अनुरूप बनाए जाने का निर्देश दिया गया है। बैरिकेटिंग, चेतावनी बोर्ड, लाल झंडा, प्रकाश की समुचित व्यवस्था (हैलोजन लाइट आदि) अविलंब लगाई जाए। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी साइटों की घेराबंदी मजबूत एवं जलरोधी होनी चाहिए।प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों की सुविधा हेतु सड़क मार्ग को मोटरेबल (वाहन योग्य) बनाने का निर्देश भी दिया गया है। इसका उद्देश्य है कि कार्यस्थलों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं निर्माण कार्य भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संपन्न हो।
अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया ने स्पष्ट शब्द में कहा है कि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के भीतर अनुपालन अनिवार्य है।

Related posts

नालंदा:नव नालंदा महाविहार में सतर्कता सप्ताह का सफल समापन।

rktvnews

“कैंपा-श्योर”पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन।

rktvnews

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने नेशनल हैण्डलूम वीक के ब्रोशर का किया विमोचन! 3 अगस्त से 7 अगस्त तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा नेशनल हैण्डलूम वीक

rktvnews

भोजपुर: 07 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

महाकुंभ:श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मजबूत प्रहरी बने सीआरपीएफ के जवान।

rktvnews

चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment