RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जीविका दीदी का सिलाई केन्द्र का शुभारंभ,100 जीविका दीदियों को मिला रोजगार।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)07 जुलाई।महिला स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीविका द्वारा ग्रामीण महिलाओं को जीविकोपार्जन हेतु अब उनकी योग्यता और रुचि के अनुरूप सिलाई केंद्रों से भी जोड़ा जा रहा है । ये महिलाएं जीविका से संबद्ध स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इसके लिए जीविका से संबद्ध संकुल स्तरीय संघों के तत्वाधान में सिलाई केंद्र खोले जा रहे हैं। सोमवार को 3 सिलाई केंद्र का लखीसराय जिला अंतर्गत सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर और महेशपुर मे शुभारंभ हुआ । यह सिलाई केंद्र ज्ञान गंगा एवं सरल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के द्वारा संचालित किए जाएंगे । इस प्रकार के दीदी का सिलाई केंद्रों को जिले के सभी प्रखंडों में खोला जायेगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। इन सिलाई केंद्रों से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस की सिलाई होगी और मांग के अनुरूप आपूर्ति की जाएगी । बाद में अन्य विद्यालयों में भी ड्रेस की आपूर्ति की जाएगी। इन तीन आंगनवाड़ी केंद्रों से सौ से अधिक जीविका दीदियों को रोजगार मिला है।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर ड्रेस की आपूर्ति के लिए 1 जुलाई 2025 को ग्रामीण विकास विभाग , बिहार सरकार एवं समाज कल्याण विभाग , बिहार सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है।
निशिकांत पटेल, प्रबंधक गैर कृषि ने बताया कि इन सिलाई इकाइयों के माध्यम से स्थानीय महिलाएं स्कूल ड्रेस और अन्य प्रकार के परिधानों की सिलाई करेंगी । इसके लिए इन्हें प्रशिक्षण , मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया का रहा है । बढ़ते क्रम में इन सिलाई केंद्रों को बाजार से जोड़ा जाएगा, जिससे जीविका दीदियों द्वारा निर्मित परिधानों को उचित कीमत मिल सकें और वो आत्मनिर्भर भी बनेंगी । साथ ही निर्मित उत्पादों को अच्छी कीमत मिल सके। सिलाई केंद्रों से होनेवाली आमदनी से जीविका दीदियों को जीविकोपार्जन का नया आयाम मिलेगा ।

Related posts

भोजपुर:मेरा युवा भारत खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित।

rktvnews

07 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

विशाल प्रशांत की जीत की खुशी में ग्राम दुल्लमचक में ग्रामीणों ने खेले गुलाल।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु तेगबहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी और घोषणा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 मई 24

rktvnews

Leave a Comment