RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ:श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मजबूत प्रहरी बने सीआरपीएफ के जवान।

सीमाओं से परे सेवा का संकल्प लेकर महाकुम्भ में जुटे जवान।
आपदा प्रबंधन में तत्परता के साथ हर आपात स्थिति के लिए हैं तैयार।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)17 फ़रवरी।महाकुम्भ 2025 की भव्यता के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा के लिए पूरी तत्परता से तैनात है। उनकी सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम का अद्वितीय उदाहरण महाकुम्भ में देखने को मिल रहा है।
सीआरपीएफ के जवान 24 घंटे घाटों, मेला परिसर और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। आधुनिक तकनीक और सतर्क निगाहों से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

भीड़ नियंत्रण और मार्गदर्शन में अहम भूमिका

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सीआरपीएफ के जवान मार्गदर्शन और सहायता प्रदान कर रहे हैं। उनका सौम्य व्यवहार और तत्परता श्रद्धालुओं को सहज अनुभव प्रदान कर रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीएफ की आपदा प्रबंधन टीम पूरी मुस्तैदी से तैनात है। कुम्भ मेले में गुमशुदा बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाने में भी सीआरपीएफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

राष्ट्र प्रथम: सेवा और समर्पण की मिसाल

सीआरपीएफ से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ का हर जवान महाकुम्भ में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा है। उनकी सेवा और समर्पण का यह जज़्बा महाकुम्भ की आध्यात्मिकता को और भी पवित्र बना रहा है। महाकुम्भ 2025 में सीआरपीएफ की यह अटूट सेवा और समर्पण न सिर्फ सुरक्षा का विश्वास जगा

Related posts

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के लिए “वाइब्रेंट विलेज्स कार्यक्रम-II (वीवीपी-II) को मंजूरी दी।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा प्रदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जयपुर:वर्षों पुराना विवाद हुआ खत्म — जिला कलक्टर की पहल से बनी आपसी सहमति— ग्रामीण सेवा शिविर बना सौहार्द और समाधान का मंच, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

rktvnews

स्टार्टअप्स के लिए बजट अब रोड़ा नहीं: पीआर 24×7 100 नए उद्यमियों को दे रहा है मुफ्त ग्रोथ टॉनिक।

rktvnews

रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा आईएमएलएच : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

राजस्थान:वैकल्पिक जल निकासी मार्ग चिन्हित करें, नए डायवर्जन की योजना बनाएं: ओम बिरला

rktvnews

Leave a Comment