RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:64वीं सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता:चतरा में जोश व उत्साह के साथ आयोजन जारी।

दूसरे दिन उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)06 जुलाई।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में दिनांक 05 जुलाई 2025 से 07 जुलाई 2025 तक झारखण्ड शिक्षा परियोजना, चतरा द्वारा 64वीं सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में किया जा रहा है।
आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजन स्थल पर उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं खेल भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।
उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि सुब्रतो कप न केवल खेल का आयोजन है, बल्कि यह अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व व मानसिक सुदृढ़ता का प्रतीक भी है। विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। जिला प्रशासन इस प्रकार के आयोजनों को सदैव प्रोत्साहित करता रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल युवाओं को ऊर्जा, अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इस अवसर पर स्टेडियम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। विभिन्न स्कूलों की टीमें उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
दूसरे दिन के अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल मैच में चतरा की टीम ने कुंदा को 1- 0 से शिकस्त दी। इस मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विजेता और उपविजेता टीम को मेडल और कप देकर सम्मानित किया।
आयोजन का समापन 07 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, चतरा जिला ओलम्पिक संघ कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,सचिव राकेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भाकपा(माले) की जीत संविधान, लोकतंत्र और भोजपुर की जनता की है जीत: कुणाल

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28-30 अक्टूबर, 2025 तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

संविधान पर बहस : बोले तो बहुत — मगर बताने के लिए कम, छुपाने के लिए ज्यादा।

rktvnews

बक्सर:राजपुर एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों ने किया डाक मतपत्र स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:RVS पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव का हुआ रंगारंग कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment