RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)05 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन उपरांत मुख्यमंत्री ने बापू टावर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों से मिलकर उन्होंने उनका उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू टावर महात्मा गांधी की जीवनी, विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त एवं प्रभावशाली माध्यम है। यहां बापू के जीवन को दृश्य और श्रव्य माध्यमों से इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि आगंतुक उनके जीवन-दर्शन को सहज रूप से आत्मसात कर सकें।
उन्होंने अपील की कि हर किसी को एक बार बापू टावर का अवश्य भ्रमण करना चाहिए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह अनुभव सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

Related posts

अल्जाइमर रोग के संभावित इलाज का रास्ता प्राकृतिक पॉलिफेनॉल में पाया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी की 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाली “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर संदेश विधानसभा कि बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: कारा सुरक्षा संबंधी बैठक संपन्न।

rktvnews

झारखंड:रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ से हुए रवाना।

rktvnews

जीवन प्रमाण के जरिए पेंशनधारकों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए डीएलसी अभियान 3.0 नवंबर 1-30, 2024 तक चलेगा।

rktvnews

बेतिया:जिले के 189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी हुए लैपटॉप से लैस।

rktvnews

Leave a Comment