RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खेत में की धान की रोपाई।

पुराने दिनों की यादें हुई ताजा: पुष्कर सिंह धामी

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)05 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और कृषकों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को गहरे स्तर पर प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह पहल उत्तराखण्ड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

Related posts

गिरीडीह:ग्रामीणों के बीच पहुंचे उपायुक्त खाट पर बैठकर सुनी समस्याएं, 1.28 करोड़ रुपए की सड़क योजनाओं को धरातल पर उतारने के दिए निर्देश।

rktvnews

आगामी विधानसभा सत्र एवं चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं प्रशासन:साहिल अरोरा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया।

rktvnews

चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़।

rktvnews

BIADA की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक अब प्रत्येक दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को प्रातः 11:30 बजे हाइब्रिड मोड में होगी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment