RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आसरा सेवा केंद्र उद्घाटित! महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण : पद्मश्री भीम सिंह भवेश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल। सोमवार को स्थानीय कोईलवर प्रखंड के चांदी ग्राम में भोजपुर की प्रमुख जन सेवा की सामाजिक संस्था आसरा सेवा केंद्र द्वारा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए सिलाई कटाई एवं पोशाक निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण दो माह तक चलेगा और इसमें चान्दी एवं आसपास के गाँवों की 40 महिला व लड़कियां प्रशिक्षण ले रही है।
फीता काटकर प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन पद्मश्री भीम सिंह भवेश ने किया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित कला अकादमी, नेपाल की पूर्व कुलपति रागिनी उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला कॉलेज, आरा की पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. कमल कुमारी उपस्थित थी। समारोह की अध्यक्षता विहार संग्रहालय, पटना के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आसरा सेवा केंद्र के सचिव कैलाश प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, पटना और दिल्ली की प्रख्यात सोलर निर्माता कंपनी इनभर्टेड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से इस प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। इस प्रशिक्षण में विभिन्न जाति एवं धर्म की महिलाओं को सिलाई कटाई एवं पोशाक निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की समाप्ति के दिन सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को मुफ्त में सिलाई मशीन वितरित किया जाएगा ताकि वे उससे अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू कर सकें।पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. कमल कुमारी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा।
उद्घाटन भाषण में पद्मश्री भीम सिंह भवेश ने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आसरा सेवा केंद्र द्वारा यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रशिक्षण निम्न एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करेगा।नेपाल से आयीं रागिनी उपाध्याय ने कहा कि इस उद्घाटन समारोह में शामिल होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हुई है। मैं प्रयास करूंगी कि भारत के नेपाल दूतावास के सहयोग से इस तरह का और भी प्रशिक्षण भोजपुर जिले में आयोजित किये जायें।अध्यक्षीय भाषण में अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ-कुछ समय के अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण होते रहना चाहिए। इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा। महिलाओं को प्रशिक्षण आरा की प्रशिक्षिका जैनब खातून और सुफिया कौसर दे रही हैं। धन्यवाद ज्ञापन आसरा सेवा केंद्र की क्यूरेटर फिरदौस कौसर ने किया। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा सहित वरिष्ठ पत्रकार रंजन बाबा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:गाँधी जी को वैशाली लाने वाले ज़िले के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे पं जय नन्दन झा : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बक्सर:पर्यावरण नहीं तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं : डॉ. विनोद

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 दिसंबर 24

rktvnews

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियाँ जोरों पर।

rktvnews

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा तत्परता से किया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment