RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना ने पलाऊ ध्वज वाले टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया।

शीघ्र कार्रवाई से उत्तरी अरब सागर में भारतीय चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 जुलाई।भारतीय नौसेना ने 29 जून, 2025 को उत्तरी अरब सागर में पलाऊ-ध्वजांकित टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर एक उच्च जोखिम अग्निशमन और बचाव अभियान से 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
29 जून, 2025 की सुबह मिशन पर तैनात आईएनएस तबर को मेडे डिस्ट्रेस कॉल से यूएई के फुजैराह से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में एमटी यी चेंग 6 के इंजन कक्ष में भीषण आग लगने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही आईएनएस तबर सहायता प्रदान करने के लिए संकटग्रस्त जहाज के आसपास पहुंच गया और जहाज के मालिक से संपर्क स्थापित कर अग्निशमन अभियान शुरू किया।
चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, चालक दल के सात सदस्यों को जहाज की नावों से तुरंत आईएनएस तबर में ले जाया गया। जहां मेडिकल टीम की जांच में सभी सुरक्षित पाए गए। आईएनएस तबर ने मास्टर सहित चालक दल के छह सदस्यों के साथ अग्निशमन उपकरणों और क्षति नियंत्रण दल की सहायता से जहाज के इंजन कक्ष में लगी आग पर नियंत्रण पाया।
भारतीय नौसेना कर्मियों और जहाज़ के चालक दल के शुरुआती अग्निशमन प्रयासों के परिणामस्वरूप आग पर काबू पाया गया। भारतीय नौसेना के 13 अतिरिक्त कर्मियों (5 अधिकारी और 8 नाविक) ने भी आग बुझाने में मदद की।
भारतीय नौसेना की अग्निशमन टीम और चालक दल के सदस्यों के निरंतर प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। लगातार तापमान की जांच और निगरानी की जा रही है। निरंतर सहायता के लिए आईएनएस तबर स्टेशन पर तैनात है।
भारतीय नौसेना कर्मियों के इस वीरतापूर्ण प्रयास से न केवल जहाज और सभी भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि इसने भारतीय नौसेना की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, परिचालन तैयारियों, समुद्री सुरक्षा के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करते हुए हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका की पुष्टि भी की।

Related posts

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल का जहाज सुजय पूर्वी एशिया में विदेशी तैनाती के तहत दो दिवसीय यात्रा के लिए इंडोनेशिया के बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली समीक्षा बैठक, आमजन से जुड़े कार्य संवेदनशीलता से करने दिए निर्देश।

rktvnews

गिरिराज सिंह ने वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अब स्नातक युवक/युवतियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना लाभ।

rktvnews

बक्सर:गंगा की स्वच्छता जागरूकता को युवतियों ने किया नुक्कड़ नाटक

rktvnews

Leave a Comment