RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा का बड़हरा और बबुरा मंडल में बैठक संपन्न।

बड़हरा विधायक ने विकसित भारत संकल्प की दिलाई शपथ।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)29 जून।भारतीय जनता पार्टी बड़हरा मंडल का सांगठनिक बैठक सेमरिया बड़हरा में बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय और बबुरा मंडल का बैठक बबुरा में बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक में शामिल मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है। बिहार विधानसभा चुनाव का समय आ गया है और हमें अपने बूथों को मजबूत करना है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विकसित भारत की ओर अग्रसर हो चुका है और हम निश्चित रूप से 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएंगे।बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार सभी क्षेत्रों मे विकास कर रही है।
बड़हरा विधायक द्वारा विकसित भारत संकल्प प्रपत्र के माध्यम से सभी को शपथ दिलाया गया।
वहीं बड़हरा विधानसभा प्रभारी ने दोनो मंडलों के बैठक मे बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से बताया।
बड़हरा मंडल बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाकांत सिंह और बबुरा मंडल बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम मे बड़हरा पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,भाजपा नेता शैलेश कुमार गुड्डू, संदीप कुमार सिंह,मिथलेश पासवान, उज्जवल सिंह,पप्पू सिंह,मुकेश कुमार, मनोरंजन तिवारी, उग्रसेन सिंह सहित पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का छात्रों से संवाद, सफलता के मूल मंत्र साझा किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया “कल के शहरों का निर्माण” प्रदर्शनी का उद्घाटन।

rktvnews

देवघर: समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर दिया जा रहा प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बेलाऊर सूर्य मंदिर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , सैकड़ों हुए लाभान्वित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment