RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:माई बहन मान योजना के तहत बरौली गांव की सैकड़ों महिलाओं ने भरा आवेदन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।गोठौला पंचायत के बरौली गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित “माई बहन मान योजना” के तहत सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर योजना का लाभ लेने हेतु फार्म भरा।कार्यक्रम का नेतृत्व नेता उपेंद्र कुमार सिंह”मुखिया” ने किया। महिलाओं को इन्होंने बताया कि, नारी सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस पार्टी द्वारा लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय,सबसे कमजोर कड़ी को अधिक मजबूत बनाने का काम करेगा।बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही पहला काम सूबे की प्रत्येक महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि बिना विलंब उनके खाते में भेजी जाएगी। इस आयोजन में सक्रिय रूप से बरौली निवासी अति पिछड़ा के प्रखंड अध्यक्ष हीरा पंडित, त्यागी पासवान, रामबाबू दास, रमेश कुमार सिंह, नींबू लाल मुसहर, बजरंगी साहनी आईटी सेल जिला प्रभारी वीं. आई. पी पार्टी, लाल बाबू यादव, प्रेम राम, वीर कांत मेहरा, भोलाराम, कमलेश राम सहित स्थानीय बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Related posts

जिलाधिकारी ने यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का किया निरीक्षण!बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्राम वासियों से की वार्ता।

rktvnews

भोजपुर:पुनीत सागर अभियान के तहत वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित तालाब परिसर की हुई सफाई।

rktvnews

01 जुलाई 23 को होगा चिकित्सक सम्मान समारोह।

rktvnews

चतरा:डीडीसी व एसी ने देर रात नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अक्टूबर 25

rktvnews

मोतीहारी:किशोर-किशोरी सशक्तिकरण के लिए बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment