RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:राज्यपाल संतोष गंगवार ने विकास भारती का किया अवलोकन।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)24 जून।विकास भारती बिशुनपुर के केंद्रीय मुख्यालय बिशुनपुर, गुमला में झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार का आगमन हुआ।
राज्यपाल ने अपने तक्षशिला आश्रम के मुख्य गेट पर अवस्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा इसके उपरांत विकास भारती के विश्वेश्वरैया भवन में भोजन कर विश्राम किये।
राज्यपाल ने विकास भारती द्वारा चलाये जा रहे आश्रमों, परियोजनाओं सहित सृजन परिसर में लगाये गये विभिन्न स्टालों यथा केवीके विकास भारती गुमला, कुम्हारगिरि के स्टॉल, सी.एफ़.सी. स्टॉल, कारीगर पंचायत, भेषज उद्यान, गौशाला, सुक्का बृजिया हॉस्पिटल का बड़ी बारीकी से अवलोकन किया तथा सृजन परिसर में मौलश्री का पौधरोपण किये।
भ्रमण के उपरांत विकास भारती द्वारा विगत 36 वर्षों से जनजातीय समाज के बच्चों/ बच्चियों हेतु चलाये जा रहे निःशुल्क विद्यालय “ज्ञान निकेतन” परिसर में महामहिम का आगमन हुआ. यहाँ राज्यपाल बच्चों के साथ बाल संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस दौरान गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, एसपी हारिस बिन जमा, विकास भारती के विभिन्न अधिकारी सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 दिसंबर 25

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सात दिवसीय पुरालिपि एवं पुरालेख कार्यशाला का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

संन्यासी ब्रह्मचारी के हवस का शिकार बनी किशोरी

rktvnews

भोजपुर : संस्कार से ही मनुष्य के कर्मों की पहचान होती है : जीयर स्वामी 

rktvnews

जमीरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव कक्ष एवं नवनिर्मित वार्डो का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं ने राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड गठन की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार।

rktvnews

Leave a Comment