RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पद्मश्री सम्मान मेरे लिए कर्तव्यबोध का प्रतीक :भीम सिंह भवेश

भाजपा भोजपुर द्वारा पद्मश्री से सम्मानित भीम सिंह भवेश का भव्य अभिनंदन और स्वागत किया गया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 फ़रवरी।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा राष्ट्रीय सम्मान पद्मश्री से सम्मानित भोजपुर जिला के प्रतिष्ठित पत्रकार और मुसहर समाज के लिए अतुलनीय योगदान देने वाले भीम सिंह भवेश के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह में उपस्थित आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भोजपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रो के गणमान्य व्यक्तिओ और भाजपा कार्यकताओं द्वारा पद्मश्री भीम सिंह भवेश का अंगवस्त्र, फूलमाला और प्रतिको के साथ भव्य स्वागत किया गया।साथ ही दिल्ली चुनाव मे भोजपुर जिला से गए संजय सिंह टाईगर,संतोष पाठक,कौशल विद्यार्थी,प्रेम रंजन चतुर्वेदी और हरेन्द्र पांडेय को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ अभिनंदन किया गया।अभिनंदन समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने समारोह में आए सभी लोगो का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज गर्व की बात है कि हमें देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित अपने जिला के एक लाल को अभिनंदन करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।साथ ही दिल्ली में 27 वर्षो बाद भाजपा का सरकार बन गया।इसके लिए दिल्ली चुनाव मे गए जिले के भाजपा नेताओं का भी स्वागत है।
पूर्व कृष मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने भीम सिंह भवेश को सम्मानित करते हुए कहा कि भीम जी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है और मैं इनसे हमेशा सिखता हूँ। हम भोजपुर वासी आज अपने-आप पर गर्वित है कि हमारे बीच का व्यक्ति को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।ये उस समाज के लिए कार्य कर रहे है,जो आजादी के 75 वर्ष बाद भी समाज मे सबसे पीछे है।
पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भीम सिंह भवेश के सम्मान मे कहा कि भीम सिंह का पहचान पहले आरा में सहारा अखबार के वरिष्ठ पत्रकार के रूप मे था,लेकिन इन्होने समय निकाल कर समाज के उस वर्ग का उत्थान करने का निर्णय किया,जो आज भी समाज मे अलग-थलग है।मुझे विश्वास नही हुआ, जब मैं इनके एक कार्यक्रम में शामिल हुआ और वहाँ मुसहर बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए देखा।प्रधानमंत्री जी ने जब मन की बात मे भीम सिंह भवेश के कृतियों का वर्णन किया तो यह अविश्सनीय था और उस दिन पूरा देश ही नही विश्व भीम सिंह को जाना। पद्मश्री सम्मान का घोषणा सचमुच मे हम भोजपुर के जनता के लिए ऐतिहासिक ,अकल्पनीय और साहसिक घटना है।हमें इनके साथ उस महादलित समाज के उत्थान में अपना योगदान करना चाहिए।
पद्मश्री सम्मानित राष्ट्रीय सहारा आरा के व्यूरो चीफ,मुसहर समाज के मसीहा भीम सिंह भवेश ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पद्मश्री का सम्मान मेरे लिए सम्मान नही कर्तव्यवोध का प्रतीक है।मैं आशा एक संस्था के माध्यम से मुसहर समाज के दशा एवं दिशा सुधारने का एक प्रयास कर रहा हू। आरा में नौ टोली सहित भोजपुर जिला में लगभग दो सौ मुसहर टोला है।यह प्रयास मेरा अकेले का नही है।मेरे संस्था को दो दशक तक कोई फंड नही मिला था,लेकिन मै आपके और जिले के बहुत से लोगो के छोटे-बड़े सहयोग से संस्था को आगे बढा रहा हूँ। मुसहर समाज का साक्षरता प्रतिशत पाँच-सात प्रतिशत ही केवल है।उनको शिक्षित करने की आवश्यकता है। 25 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात के 110 वें एपीसोड में जब मेरा नाम लिया तो यह मेरे लिए भी अविश्वसनीय था। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ह्दय से धन्यवाद देता हूँ।देश के 1 करोड़ चालीस लाख लोगो के बीच 139 पद्मश्री सम्मान मे एक आपके जिला का भी नाम हम सभी के लिए गर्व करने वाली बात है। आप सभी का प्यार और स्नेह हमेशा मिलता रहे।
धन्यवाद ज्ञापन विधानपार्षद जीवन कुमार ने करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल भोजपुर जिला और शाहाबाद ही नही बिहार के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर,पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी,हरेन्द्र पांडेय, डाँ जितेन्द्र सिंह,डाँ.विजय गुप्ता,उद्योगपति अजय स़िह,आदित्य विजय जैन,मालती सिंह,पुनम कुशवाहा,नरेन्द्र तिवारी,सतीश भट्ट, उदय प्रताप सिंह,सूर्यकांत पांडेय,प्रहलाद राय,अशोक शर्मा,राजकुमार कुशवाहा, रामदिनेश यादव,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह सेंगर,अरविन्द पांडेय,धीरज सिंह,शैलेश कुमार गुड्डू, शशी शेखर, राहुल सिंह,डाँक्टर, पत्रकार,समाजसेवी सहित सैकड़ों भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के निधन पर नम ऑखों से शुभचिंतकों ने दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की बैठक मे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने से उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने जताई  नाराजगी।

rktvnews

भोजपुर: ऐतिहासिक होगा जदयू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन,बैठक कर बनाई गई रणनीति।

rktvnews

भोजपुर:32 कर्मियों को मिला पद प्रोन्नति,शेष को भी मिले, निर्गत पत्र में सरकार/राजभवन की चर्चा जरूरी : प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष शशि रंजन

rktvnews

भोजपुर:बोलेरो से 5 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रदान की जाने वाली राशि को एक लाख रुपए से बढ़ाकर किया डेढ़ लाख रुपए।

rktvnews

Leave a Comment