RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर पहुंची भाकपा – माले का बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा, तरारी के करथ में जनता ने किया स्वगत।

तरारी व सहार में हुई सभा, खुटहाँ व खैरा में नुक्कड़ सभा।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर )23 जून।भाकपा – माले का बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा आज भोजपुर जिला में प्रवेश किया। जन-जन की एक पुकार बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा जो संपूर्ण बिहार में चार जोनों में विभक्त होकर बिहार के कोने-कोने में जाएगा यह जोन है, शाहाबाद, सारन, मुजफ्फरपुर से दरभंगा, एवं मगध जोन। यह शाहाबाद जोन की यात्रा 18 जून इंद्रपुरी बराज से चलकर, कैमूर, रोहतास, बक्सर होते हुए आज भोजपुर पहुंचा जो 25 जून को आरा में समापन करेगा।
भोजपुर जिला में प्रवेश करते ही तरारी के करथ में किसान मजदूर, छात्र – महिलाओं ने फूल माला से स्वागत किया गया और नुक्कड़ सभा हुई।
यात्रा आगे बढ़ते हुए तरारी प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचने पर सबसे पहले डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर, बाबु कुंवर सिंह, रामनरेश राम के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिस के बाद सभा किया गया।
यात्रा आगे बढ़ते हुए खुटहां पहुंची जहां लोगों ने स्वागत किया और नुक्कड़ सभा हुई। ततपश्चात यात्रा आगे सहार प्रखण्ड के खैरा पहुंची जहाँ डॉक्टर अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए छोटी सभा करते हुए सहार पहुंची। यहां का. रामनरेश राम के मूर्ति पर माल्यार्पण कर एक विशाल सभा किया गया।

यात्रा का नेतृत्व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, काराकाट विधायक अरुण सिंह, डुमरांव विधायक अजित कुमार सिंह, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, इंसाफ मंच राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, ऐपवा नेत्री इंदु सिंह, संगीत सिंह सहित कई अन्य नेता कर रहें हैं।
इस मौके पर नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि बिहार में बीते दो दशकों से सत्ता में बैठी भाजपा जदयू सरकार ने आम जनता की उम्मीद और आकांक्षाओं का पूरी तरह गला घोट दिया है, नीतीश कुमार ने एक समग्र भूमि व शिक्षा सुधार और विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलाया बल्कि यहां से सस्ते श्रम का निर्यात और तेज कर दिया है। राज्य के पिछड़ेपन और ऐतिहासिक गरीबी की समस्या और गंभीर हो चुकी है। विकास के नाम पर विनाश तथा सुशासन के नाम पर अपराध लूट और अराजकता का चारों तरफ बोलबाला है। छोटी-छोटी बच्चियों से बलात्कार, दलितों के खिलाफ सामंती हिंसा, चरम बेरोजगारी, महंगाई, बदहाली, शिक्षा और स्वास्थ्य पलायन आज के बिहार का यही सच है। इसलिए बिहार के हर कोने और हर तबके से बदलाव की मांग उठ रही है। नेताओं ने बिहार में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई।

Related posts

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में एसेंशियल सर्विस के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:मनरेगा गरीबों के सम्मान, स्वाभिमान और आजीविका का संवैधानिक अधिकार : जिला अध्यक्ष अशोक राम

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने वृद्धा आश्रम का किया औचक निरीक्षण, सुधारात्मक निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर : सहजौली के नीतीश ने बजाया डंका।

rktvnews

23वें राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड पवेलियन में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

Leave a Comment