RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक संपन्न, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष जोर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून। शनिवार को उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें विशेष रूप से भव्या कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन कंसल्टेशन, एजेटी (AJTY) और वेटिंग टाइम पर चर्चा की गई। बैठक में गर्भवती माताओं के पंजीकरण, संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पीरो, तरारी एवं अन्य प्रखंडों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण एवं संस्थागत प्रसव की दर में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला योजना समन्वयक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों के उप अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अविलंब दर्ज करवाएं: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की मां के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

श्री जीयर स्वामी जी महाराज का मउडिहरा ज्ञान यज्ञ स्थल पर हुआ शुभागमन।

rktvnews

खुशखबरी : जिले में आई 9 ट्रू-नेट मशीन, टीबी की जांच होगी आसान।

rktvnews

नृत्य एवं गायन मर्यादित होना चाहिए : जीयर स्वामी

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अल्पसंख्यक संस्थाओं को सक्षम बनाने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रही कार्रवाई :मो० जमा खान मंत्री, अल्पसख्यक कल्याण विभाग

rktvnews

Leave a Comment