RKTV NEWS अनिल सिंह,08 मई।मणिपुर में पढ़ाई कर रहे बिहारी छात्रों की सुरक्षा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिंतित है। मुख्यमंत्री ने वहा रह रहे छात्रों की संपूर्ण सुरक्षा एवं उनकी सकुशल वापसी के लिए पूरे इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए है।मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को निर्देश दिया है की मणिपुर में फंसे बिहारी छात्रों की सकुशल बिहार वापस लाने की समुचित व्यवस्था की जाए।मुख्यमंत्री के निर्देश पर मणिपुर के अलग अलग शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे बिहार के छात्रों को बसों के जरिए पहले इंफाल एयरपोर्ट लाया जायेगा उसके बाद इंफाल एयरपोर्ट से कल सुबह 6 बजे इंडिगो विमान के जरिए छात्रों को पटना लाया जायेगा।

