RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मुफ्त में करें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी!बिहार सरकार की योजना का ले लाभ।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,10 मई। आजकल शिक्षण संस्थानों की होड़ मची हुई है फिर वो निजी विद्यालयों के रूप में हो या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले निजी शिक्षण संस्थानों के रूप में जहां विद्यार्थियों को इस मद में काफी खर्चों का वहन करना पड़ता है जो अपने बच्चों के सुंदर भविष्य की कल्पना कर रहे अभिवावकों को चुकाना पड़ता है। बिहार सरकार ने इस ओर कदम बढ़ाते हुए कल्याण विभाग के माध्यम से एक योजना चलाई है जिसका नाम है”प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र” कल्याण विभाग इसके माध्यम से इन प्रशिक्षण केंद्रों में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के प्रतियोगिता परीक्षाओं , SSC, BANK,RAIL… इत्यादि की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मुफ्त में प्रतियोगिता परिक्षाओं हेतु उच्च स्तर की,MATH,REASONING,ENGLISH,GS(HIS,POL.SC,ECO.,GEO,SC,CURRENT AFFAIRS) आदि की पढ़ाई अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाती है,जिससे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के ये सुविधाएं दी जा रही है।आरा में इस केंद्र को कल्याण विभाग द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय परिसर में संचालित किया जा रहा है,जिसमे 60 सीटें ही निर्धारित है।इसकी विस्तृत जानकारीhttps://bcebconline.bih.nic.in/PETCOnline/PETCDefault.aspx पर साथ ही केंद्र के 9708280619/993102801 निम्न नंबरों के माध्यम से ली जा सकती है।

Related posts

वैज्ञानिकों ने प्रकाश संबंधी लचीली बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर-नैनोकम्पोजिट फिल्में बनाईं।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की चेकपोस्टों पर संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

शराब कांड के दो अभियुक्त व एक शराबी गये जेल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 मार्च 26

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के जन्म दिवस पर सैंकड़ों खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

भोजपुर: लसाढ़ी में राजकीय समारोह में शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment