RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य के लिए योग, लोकतंत्र के लिए जागरूकता” थीम के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जून।भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा पूरे आज जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन “स्वास्थ्य के लिए योग, लोकतंत्र के लिए जागरूकता” थीम के तहत किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य के साथ-साथ लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही।
इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक योग सत्रों में भाग लिया, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ। खास बात यह रही कि इस आयोजन में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके लिए विशेष रूप से योग सत्रों का आयोजन किया गया, जिनके पश्चात लोकतंत्र में भागीदारी को लेकर प्रेरक संवाद भी हुए।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कॉलेजों और स्थानीय समुदायों में योग, स्वास्थ्य और मतदाता अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही, कैंपस एंबेसेडर्स ने उत्साहपूर्वक वार्म-अप और योग सत्रों का संचालन करते हुए नागरिक जिम्मेदारी पर प्रेरणादायक संदेश दिए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को एक विशेष मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई गई, जिसमें विशेष रूप से युवाओं से आगामी चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलवाया गया।

Related posts

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर सम्मिलित होगी कई हस्तियां : राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी

rktvnews

बिहार के युवाओं की बल्ले-बल्ले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू।

rktvnews

गिरीडीह:विश्व यक्ष्मा दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टी०बी० फोरम की बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

सीतामढ़ी ने रचा कीर्तिमान, टीबी मुक्त भारत अभियान में बिहार में प्रथम स्थान।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और एंटीगुआ व बारबुडा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment